हम रा हैं। हम आपका स्वागत एक अनंत रचयिता के प्रेम और रोशनी में करते हैं। अब हम संवाद करते हैं।

…पहले यह पूछ रहा हूँ किस कारण या कारणों के मिश्रण से उपकरण की छाती ठंडी हो गई है, जैसा कि इसे कहा जाता है?

हम रा हैं। बीमारी के प्रति विकृति एक रासायनिक पदार्थ जिसे आप एलएसडी कहते हैं को स्वीकार करने में इस उपकरण की स्वतंत्र इच्छा के कारण हुई थी। इसकी योजना उन इकाइयों द्वारा सावधानीपूर्वक बनाई गई थी जो नहीं चाहतीं कि यह उपकरण जीने योग्य रहे। इस पदार्थ में इसे सेवन करने वाले के अंदर जमा हुई महत्वपूर्ण ऊर्जा के बड़े भंडार को निकालने की क्षमता होती है।

इस अवसर की व्यवस्था करने वाली ऑरायन इकाई की पहली आशा यह थी कि जिसे आप सकारात्मक कहते हैं, उसके प्रति यह उपकरण कम ध्रुवीकृत हो जाए। इस उपकरण की ओर से सचेत प्रयासों के कारण, दूसरों की सेवा और कृतज्ञता के लिए प्रोग्रामर के रूप में पदार्थ का इस्तेमाल करने के कारण, यह उपकरण इस विकृति से बच पाई और ऑरायन समूह को कोई संतोषजनक परिणाम नहीं मिला।

शरीर-समूह विकृतियों के क्षेत्र में दूसरी आशा आपके लोगों के बीच ऊर्जा के संचार के सबसे शक्तिशाली माध्यम के संभावित दुरुपयोग में स्थित है। हमने पहले आपके यौन प्रजनन क्रियाओं के समूह में भागीदारी के कारण होने वाले, विभिन्न प्रकार की सकारात्मक और नकारात्मक, ऊर्जा की रुकावटों और हस्तांतरणों, के बारे में बात नहीं की है। जो आपके यौन प्रजनन क्रियाओं के समूह में भागीदारी के कारण हो सकती हैं। यह इकाई, हालांकि, सार्वभौमिक हरी-किरण प्रेम ऊर्जा के कारण बहुत कम विकृति के साथ एक बहुत मजबूत इकाई है। इस प्रकार यह विशेष योजना भी प्रभावी नहीं हुई, क्योंकि इस उपकरण ने इस संदर्भ में अन्य-स्वयं से प्राप्त करने, 1 या उनके साथ हेरफेर करने, के बजाय स्वयं को खुले रूप से, या अपने हरी-किरण के, तरीके से समर्पित करना जारी रखा।

चूंकि यह इकाई रासायनिक पदार्थ के प्रभाव में होने पर भी डिट्यून नहीं होगी और सार्वभौमिक रूप से प्रेम बांटना बंद नहीं करेगी, एकमात्र उपलब्ध बची हुई विकृति, पूरी तरह से इस इकाई की जितनी संभव हो उतनी ऊर्जा खत्म करना था। इस इकाई में व्यस्तता के प्रति एक मजबूत विकृति है जिसे वह पिछले कुछ समय से नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है, वह महसूस कर रही है कि इस कार्य के लिए यह उचित रवैया नहीं है। इस विशेष क्षेत्र में इस पदार्थ का सेवन वास्तव में, हम कहेंगे, व्यस्तता और आराम करने की इच्छा की कमी के कारण जीवन क्षमता से दूर विकृतियों का कारण बनती है; यह उपकरण उपयुक्त से अधिक समय तक सतर्क रहती है। इस प्रकार बहुत सारी महत्वपूर्ण ऊर्जा नष्ट हो गई थी, जिससे यह उपकरण उन संक्रमणों के प्रति असामान्य रूप से संवेदनशील हो गयी है जैसा कि इस समय वो अनुभव कर रही है।

उपकरण द्वारा अनुरोध किया गया दूसरा सवाल था: “मैं स्वयं को ना केवल अभी, बल्कि भविष्य में भी सर्वोत्तम तरीके से कैसे पुनर्जीवित कर सकती हूँ?”

हम रा हैं। यह उपकरण अपनी शारीरिक बनावट की बुनियादी जरूरतों से अवगत है, वो हैं: ध्यान करना, अपनी सीमाओं को स्वीकार करना, दूसरों के साथ मित्रता करके और गायन की सुंदरता के माध्यम से आनंद का अनुभव करना; और जब भी संभव हो, दूसरी घनत्वता की जीवन शक्तियों, विशेष रूप से पेड़ों के असाधारण संपर्क के साथ व्यायाम करना; इस इकाई को खाद्य पदार्थों के नियंत्रित परंतु संतुलित मात्रा में सेवन के बारे में भी जागरूक होने की आवश्यकता है, दिन के सबसे शुरुआती हिस्से में और दिन के बाद वाले हिस्से में आराम करने से पहले उसे व्यायाम करने का सुझाव दिया जाता है।

तीसरा सवाल जो उसने पूछने का अनुरोध किया था वह था: “डॉन और जिम मुझे पुनर्जीवित करने में कैसे मदद कर सकते हैं?”

हम रा हैं। यह पूरा जवाब देने के लिए सही सवाल नहीं है। हम केवल इतना ही कह सकते हैं कि ये इकाइयाँ सबसे अधिक कर्तव्यनिष्ठ हैं। हम यह जोड़ सकते हैं कि इस उपकरण की स्थान/समय के बंधन में असंतुलन की ओर विकृति के कारण, यह अच्छा होगा यदि व्यायाम के दौरान इस इकाई के साथ रहा जाए।

धन्यवाद। अब हम कल की सामग्री को जारी रखेंगे। आपने कहा कि लगभग 3,000 वर्षों पूर्व लोगों के बिखराव के कारण ऑरायन समूह यहाँ से चला गया था। क्या ऑरायन समूह के चले जाने के बाद महासंघ कोई प्रगति कर पाया था?

हम रा हैं। आपकी कई शताब्दियों तक, महासंघ और ऑरायन महासंघ ने स्वयं को एक दूसरों के साथ आपके अपने ऊपर के तलों में, हम कहेंगे, समय/स्थान के तलों में व्यस्त रखा था। जिसके तहत षडयंत्रों की कल्पना की गई थीं और रोशनी के कवच को सशक्त किया गया था। इन तलों पर लड़ाइयाँ लड़ी जाती रही हैं और लड़ी जा रही हैं।

पृथ्वी के तल पर, ऊर्जाओं को गति में स्थापित कर दिया गया था, जिससे महासंघ के लिए बहुत अधिक पुकार नहीं हुई थी। पुकारने के इक्‍के-दुक्‍के उदाहरण मिल जाते हैं, ऐसी ही एक घटना आपके अतीत में आपके वर्षों के लगभग दो छह शून्य शून्य [2,600] वर्षों से शुरू हुई जिसे आप इस समय ग्रीस कहेंगे, और इसके परिणामस्वरूप एक के नियम के कुछ पहलुओं पर लेखन और समझ विकसित हुई। हम विशेष रूप से उन पर चर्चा करना चाहतें हैं जिसे थेल्स के नाम से जाना जाता है और जिसे हेराक्लीटस के नाम से जाना जाता है, वे दार्शनिक पेशे के थे, जैसा कि आप इसे कह सकते हैं, अपने छात्रों को पढ़ा रहे थे। हम पेरिक्लीज़ के नाम से जानें जाने वाले व्यक्ति के समझ की ओर भी ध्यान दिलाना चाहतें हैं।

इस समय दूरदर्शी जानकारी सीमित मात्रा में थी जिसे महासंघ को टेलीपैथिक रूप से प्रभावित करने की अनुमति दी गई थी। हालांकि काफ़ी समय पहले स्थापित दृष्टिकोणों और ऊर्जाओं के अनुसार साम्राज्यों का पतन और उदय हुआ, इसका परिणाम मजबूत ध्रुवीकरण नहीं, बल्कि सकारात्मकता और युद्ध जैसा, या नकारात्मकता का मिश्रण है, जो आपके अस्तित्व के इस अंतिम छोटे चक्र की विशेषता रही है।

आपने ऑरायन महासंघ के बारे में और महासंघ तथा ऑरायन महासंघ के बीच लड़ी जा रहा लड़ाई के बारे में बताया है। क्या यह बताना संभव है कि यह लड़ाई कैसे लड़ी जा रहीं है?

हम रा हैं। यदि आप कर सके तो अपने मन में चित्र बनायें। फिर इसे अपने समाज के अन्य सभी मन के साथ पूर्ण एकता में चित्रित करें। तब आप एक-सोच वाले होते हैं, और जो आपके भौतिक भ्रम में एक कमजोर विद्युत आवेश होता है वह अब एक अत्यधिक शक्तिशाली मशीन है जिसके द्वारा विचारों को चीजों के रूप में पेश किया जा सकता है।

इस प्रयास में ऑरायन समूह दोषारोपण करता है या हमला करता है, महासंघ रोशनी से लैस होता है। इसका परिणाम, बराबर की बाज़ी होती हैं, जैसा कि आप इसे कहेंगे, इससे दोनों ऊर्जाएं कुछ हद तक कमज़ोर हो जाती हैं और उन्हें दोबारा अपने समूह को एकत्रित करने की आवश्यकता होती है; हेरफेर नहीं कर पाने के माध्यम से नकारात्मकता कमज़ोर हो जाती है, जो दिया गया है उसे स्वीकार करने में असफलता के माध्यम से सकारात्मकता कमज़ोर हो जाती हैं।

“जो दिया गया उसे स्वीकार करने में असफलता” क्या आप हमें इसका अर्थ विस्तार से बता सकते हैं?

हम रा हैं। समय/स्थान के स्तर पर यह उस रूप में घटित होता है जिसे आप विचार-युद्ध कह सकते हैं, सबसे अधिक स्वीकार करने वाली और प्रेमपूर्ण ऊर्जा यह होगी कि वो लोग जो हेरफेर करना चाहते हैं उनको इतना प्रेम किया जाए कि वो इकाइयाँ सकारात्मक ऊर्जाओं द्वारा घिर जाएं, उसमें समा जाएं, और रूपांतरित हो जाएं।

हालाँकि, यह, बराबरी की लड़ाई होने के नाते, महासंघ इस बारे में अवगत है कि बराबरी की स्थिति में होने के बावजूद भी, वो पूरी तरह से सकारात्मक रहने के लिए स्वयं को हेरफेर करने की अनुमति नहीं दे सकते हैं, क्योंकि तब, वो भले ही शुद्ध होंगे, इसका कोई परिणाम नहीं होगा, क्योंकि तथाकथित अंधेरे की शक्तियां उन्हें अपने पैरों तले दबा लेंगी, जैसा कि आप कहते हैं।

इस प्रकार, जो लोग इस विचार-युद्ध से निपटते हैं उन्हें दूसरों की सेवा में अपनी उपयोगिता बनाए रखने के लिए स्वीकार करने के बजाय रक्षात्मक होना चाहिए। इस प्रकार, वह पूरी तरह से स्वीकार नहीं कर सकते हैं जो ऑरायन समूह देना चाहता है, जो कि गुलाम बनाना है। इस प्रकार, इस संघर्ष के कारण उनकी कुछ ध्रुवीयता खो जाती है, तथा दोनो पक्ष को फिर से अपना समूह बनाना पड़ता है।

यह किसी भी पक्ष के लिए लाभदायक नहीं होता है। एकमात्र परिणाम जो मददगार होता है वह इस ग्रह पर उपलब्ध ऊर्जाओं का संतुलन है ताकि इन ऊर्जाओं को इस स्थान/समय में संतुलित करने की आवश्यकता कम हो, इस प्रकार ग्रहीय विनाश की संभावना कम हो जाती है।

बहुत महत्वपूर्ण बिंदु, ऐसा मुझे विश्वास है। क्या तब महासंघ का एक हिस्सा इस विचार युद्ध में व्यस्त रहता है? कितने प्रतिशत इस कार्य में नियुक्त होते हैं?

हम रा हैं। यह महासंघ का सबसे कठिन कार्य है। किसी भी एक समय पर केवल चार ग्रहीय इकाइयों को इस लड़ाई में भाग लेने के लिए पूछा जाता है।

यह चार ग्रहीय इकाइयाँ किस घनत्वता की होती हैं?

हम रा हैं। यह इकाइयाँ प्रेम की घनत्वता की हैं, जिनकी संख्या चार है।

तब मैं यह मान रहा हूँ कि इस कार्य के लिए यह सबसे प्रभावी घनत्वता है। क्या यह घनत्वता—इस घनत्वता की एक इकाई—इस तरह के कार्य के लिए, मान लीजिये, पाँच और छह घनत्वता की इकाई के बजाय अधिक प्रभावी होगी?

हम रा हैं। आपके अलावा चौथी घनत्वता ही एकमात्र ऐसी घनत्वता है, जिसमें युद्ध से दूर रहने की बुद्धिमानी का अभाव है, जो युद्ध की आवश्यकता को देखती है। इस प्रकार यह आवश्यक हो जाता है कि चौथी घनत्वता के सामूहिक स्मृति समूहों का इस्तेमाल किया जाए।

तब क्या मैं यह मानने में सही हूँ कि, दोनों तरफ चौथी घनत्वता के… इस युद्ध में ऑरायन समूह और महासंघ दोनों पक्ष शामिल होते हैं, और ऑरायन की ओर से पाँचवी और छठी घनत्वता इसमें नियुक्त नहीं होते हैं। क्या यह सही है?

हम रा हैं। यह अंतिम पूरा सवाल होगा क्योंकि इस इकाई की ऊर्जाएँ कम हैं।

यह आंशिक रूप से सही है। पाँचवी और छठी घनत्वता की सकारात्मक इकाइयाँ इस युद्ध का हिस्सा नहीं लेंगी। पाँचवी-घनत्वता नकारात्मक इस युद्ध में हिस्सा नहीं लेंगी। इस प्रकार, दोनों ही झुकावों की चौथी घनत्वता इस लड़ाई में शामिल हो जाती हैं।

इससे पहले कि हम बंद करें क्या हम कुछ और छोटे सवालों की मांग कर सकते हैं?

खैर, मैं सबसे पहले अंत का यह जवाब पूछूँगा यदि इस उपकरण को वास्तव में आरामदायक बनाने के लिए हम कुछ कर सकते हैं। मैं केवल वही सवाल पूछूँगा जो इस उपकरण के पास हैं—या उन सवालों का जवाब दीजिये जिन्हें देने के लिए इस उपकरण के पास ऊर्जा शेष बची है, लेकिन मैं वास्तव में इस लड़ाई में भाग ना लेने के लिए पाँचवी घनत्वता नकारात्मक के झुकाव के बारे में जानना चाहूंगा।

हम रा हैं। पाँचवी घनत्वता रोशनी और ज्ञान की घनत्वता है। तथाकथित नकारात्मक स्वयं की सेवा करने वाली इकाई, इस घनत्वता में जागरूकता और ज्ञान के उच्च स्तर पर होती हैं, और उन्होंने विचार को छोड़कर सारी गतिविधि बंद कर दी हैं। पाँचवी घनत्वता नकारात्मक असाधारण रूप से छोटी होती है और अन्य सभी से विभाजित होती है।

आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हम इस उपकरण को थकाना नहीं चाहते हैं, इसलिए क्या ऐसा कुछ है जो हम इस उपकरण को और अधिक आरामदायक बनाने के लिए कर सकते हैं?

हम रा हैं। आप बहुत कर्तव्यनिष्ठ हैं। जैसा कि हमने पहले अनुरोध किया था, इस उपकरण की अधिक सीधी मुद्रा द्वारा लिए गए कोणों का निरीक्षण करना अच्छा होगा। यह उसके शरीर के उस भाग, जिसे कोहनी कहा जाता है, के कुछ तंत्रिका में रुकावट पैदा कर रहा है।

हम रा हैं। हम आपको एक अनंत रचयिता के प्रेम और रोशनी में छोड़ते हैं। इसलिए, एक अनंत रचयिता की शक्ति और शांति में आनंदित होते हुए आगे बढ़ें। अडोनाई।


  1. रा का संभवतः “धोखा देना” कहने का इरादा था।