हम रा हैं। हम आपका स्वागत एक अनंत रचयिता के प्रेम और रोशनी में करते हैं। अब हम संवाद करते हैं।

क्या अब जब वह आराम कर चुकी है आप संपर्क के लिए उपकरण की भौतिक स्थिति का एक अनुमान दे सकते हैं?

हम रा हैं। शारीरिक समूह के संबंध में इस उपकरण की स्थिति अत्यंत खराब है। यह उपकरण अभी आराम नहीं कर पायी है। हालांकि, यह उपकरण हमारे संपर्क के लिए उत्सुक थी।

क्या संपर्क से विराम की अवधि ने इस उपकरण की भौतिक स्थिति में सुधार किया?

हम रा हैं। यह सही है। हमारे पिछले संपर्क के समय इस उपकरण में, जिसे आप रोग कहेंगे, चाहे वह फेफड़ों से संबंधित हो या गुर्दों से संबंधित हो, उसके विकसित होने की संभावना काफी अधिक थी। आपने इस उपकरण की शारीरिक समूह में संभावित गंभीर भौतिक खराबी को टाल दिया है।

यह ध्यान देने योग्य है कि आपका प्रार्थनापूर्ण समर्थन सहायक रहा, और साथ ही इस उपकरण का वह अटूट दृढ़ संकल्प भी, जिसके कारण उसने लंबे समय के लिए जो सर्वोत्तम था उसे स्वीकार किया और बिना अनावश्यक अधीरता के अभ्यास जारी रखा।

इसके अलावा यह भी ध्यान देने योग्य है कि जो बातें इस उपकरण की सहायता करती हैं वे कुछ मायनों में एक-दूसरे के विपरीत हैं और इनके बीच संतुलन की आवश्यकता है। इस प्रकार इस उपकरण को आराम से भी लाभ मिलता है, और साथ ही हल्की सक्रिय मन बहलाने वाली गतिविधियों से भी। इससे इस उपकरण की सहायता करना थोड़ा अधिक कठिन हो जाता है। हालांकि, जब यह बात समझ ली जाती है, तो यह संतुलन अधिक आसानी से बनाया जा सकता है।

क्या आप बता सकते हैं कि यहाँ वर्तमान में मौजूद घुमक्कड़ों में से क्या एक बड़ा प्रतिशत वे हैं जो रा से हैं?

हम रा हैं। हम कर सकते हैं ।

क्या वे हैं?

हम रा हैं। छठी-घनत्वता के घुमक्कड़ों का एक काफ़ी बड़ा हिस्सा हमारे सामूहिक स्मृति समूह से है। एक और बड़ा हिस्सा उन लोगों का है जिन्होंने दक्षिण अमेरिका में सहायता की थी; एक अन्य हिस्सा, उन लोगों का है जिन्होंने अटलांटिस की सहायता की थी—ये सभी छठी घनत्वता के हैं और सभी भाई और बहन समूह उस एकीकृत भावना के कारण कि जैसे हमें पिरामिड जैसी आकृतियों से सहायता मिली थी, वैसे ही हम भी आपकी लोगों की सहायता कर सकते थे।

क्या आप बता सकते हैं कि हम तीनों में से कोई रा से है या किसी अन्य समूह से?

हम रा हैं। हाँ।

क्या आप बता सकते हैं कि हम में से कौन किस समूह से है?

हम रा हैं। नहीं।

क्या हम सभी उन समूहों में से किसी एक के हैं जिनका आपने ज़िक्र किया था?

हम रा हैं। हम अपने प्रयासों की सीमाओं तक जाएंगे ताकि किसी उल्लंघन से बचा जा सके। दो का मूल छठी-घनत्वता का है, और एक पाँचवीं-घनत्वता का है जो छठी तक कटाई योग्य है लेकिन शिक्षक और शिष्य के प्रेमपूर्ण संबंध के कारण घुम्मकड़ के रूप में लौटने का विकल्प चुनता है। इस प्रकार आप तीनों एक बहुत ही सुसंगठित समूह बनाते हैं।

क्या आप दाएँ और बाएँ कान में सुनाई देने वाली ध्वनि और उस चीज़ के बारे में समझा सकते हैं जिसे मैं स्पर्श संपर्क कहता हूँ जिसे मैं लगातार प्राप्त करता हूँ?

हम रा हैं। यह पहले ही कवर किया जा चुका है। 1 कृपया आगे के विशेष जानकारी के लिए पूछें।

मैं अलग-अलग समय पर अपने दाएँ और बाएँ कान में ऐसा अनुभव करता हूँ जिसे मैं गुदगुदी जैसा मानता हूँ। क्या इसका मतलब उस ध्वनि से अलग है जो मुझे मेरे दाएँ और बाएँ कान में सुनाई देता है?

हम रा हैं। नहीं।

स्वयं-की-सेवा संपर्क के लिए बायाँ कान और दूसरों-की-सेवा के लिए दायाँ कान क्यों होता है?

हम रा हैं। आपके भौतिक वाहन की प्रकृति ऐसी है कि आपके वाहन के आवरणों के चारों ओर सकारात्मक और नकारात्मक, चुंबकीय क्षेत्र, जटिल ढंग से व्यवस्थित होता है। अधिकांश इकाइयों में सिर के बाएँ हिस्से का क्षेत्र समय/स्थान निरंतरता के स्तर, पर नकारात्मक ध्रुवीयता का होता है।

क्या आप मुझे यह बता सकते हैं कि चौथी-, पांचवी- और छठी-घनत्वता के सकारात्मक और नकारात्मक सामूहिक स्मृति समूहों का उद्देश्य या दर्शन क्या है?

हम रा हैं। सामूहिक स्मृति समूह का मूल उद्देश्य विकास करना है। एक निश्चित स्तर के परे आत्मा का विकास स्वयं और अन्य-स्वयं को रचयिता के रूप में समझने पर काफी निर्भर करता है। यही सामूहिक समूहों का आधार बनता है। जब ये परिपक्वता तक पहुँचते हैं, तो वे सामूहिक स्मृति समूह बन जाते हैं। चौथी घनत्वता और छठी घनत्वता में ये अत्यंत आवश्यक माने जाते हैं। पाँचवीं घनत्वता सकारात्मक ज्ञान प्राप्त करने के लिए सामूहिक स्मृति का उपयोग करता है, हालांकि यह व्यक्तिगत रूप से भी किया जाता है। पाँचवीं घनत्वता नकारात्मक बहुत कुछ दूसरों की सहायता के बिना करता है।

यह आख़िरी सवाल है, क्योंकि इस उपकरण को थकावट से बचाना आवश्यक है। क्या समाप्त करने से पहले कोई छोटा सवाल हैं?

मुझे केवल यह जानने की आवश्यकता है कि क्या हम इस उपकरण को अधिक आरामदायक बनाने या संपर्क को बेहतर करने के लिए कुछ कर सकते हैं?

हम रा हैं। सब ठीक है, मेरे भाइयों।

आपने क्या कहा? मैं आपको सुन नहीं पाया। 2

हम रा हैं। सब ठीक है, मेरे भाइयों। हम आपको अब प्रेम में और एक अनंत रचयिता की रोशनी में छोड़ रहे हैं। आगे बढ़ो, फिर, एक अनंत रचयिता की शक्ति और शांति में आनंदित रहो। अडोनाई।


  1. इस विषय को पहले 44.3-6 में कवर किया जा चुका है। 

  2. इस सत्र का अंतिम भाग पानी की आपूर्ति करने वाले व्यक्ति द्वारा दरवाज़ा खटखटाने और हॉर्न बजाने से बाधित हुआ। जिम लिखते हैं: “हमने मुख्य द्वार पर एक सूचना लगा रखी थी कि हमें परेशान न किया जाए, लेकिन जो लोग हमारे टंकी को भरने के लिए पीने का पानी पहुँचाते थे, उन्होंने उस सूचना को अनदेखा कर दिया और अपनी डिलीवरी पूरी करने के लिए हर संभव प्रयास किया। इस सत्र के बाद से हमने अपनी एक कार ड्राइववे के निचले हिस्से में खड़ी करनी शुरू कर दी, ताकि कोई भी वाहन अंदर न आ सके।”

    लगातार होने वाली ये बाधाएँ इस प्रतिलेख में शामिल नहीं की गई हैं।