हम रा हैं। हम आपका स्वागत एक अनंत रचयिता के प्रेम और रोशनी में करते हैं। अब हम संवाद करते हैं।
46.1प्रश्नकर्ता
क्या हम कृपया पहले इस उपकरण की स्थिति का संकेत प्राप्त कर सकते हैं?
रा
हम रा हैं। इस उपकरण की वर्तमान स्थिति का आकलन करने पर इसकी शारीरिक ऊर्जा बहुत ही कम पाई जा रही है और आक्रमण के अधीन है। यह आपके कुछ सप्ताहों तक जारी रहेगी। हालांकि, इस उपकरण की महत्वपूर्ण ऊर्जा धीरे-धीरे अपने पूर्व स्तर पर वापस लौट रही है।
46.2प्रश्नकर्ता
उस स्थिति में, बेहतर होगा कि हम आपसे केवल एक ही सवाल पूछें जब तक कि आप यह उचित न समझें कि हम उससे अधिक सवाल पूछ सकते हैं। परन्तु जो एक सवाल हमें परेशान कर रहा है, जो मुझे ध्यान में प्राप्त हुआ, वह संभव है कि अनुचित सवाल हो, फिर भी मैं इसे पूछना अपना कर्तव्य समझता हूँ क्योंकि यह हमारी और उपकरण की मानसिक स्थिति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
यह उन दो बिल्लियों से संबंधित है जिन्हें हम आज दाँतों की सफ़ाई कराने और गैंडाल्फ़ की पैर से छोटे से गाँठ हटवाने के लिए ले जाने वाले थे। मुझे यह आभास हुआ कि वहाँ से ऑरायन समूह के लिए दखल देने का कोई अवसर बन सकता है, और मैं मुख्य रूप से इस बात को लेकर चिंतित था कि इन दोनों बिल्लियों की सुरक्षा के लिए हम क्या कर सकते हैं। संभव है कि यह पूछकर मैं सीमा से बाहर जा रहा हूँ, फिर भी मुझे इसे पूछना अपना कर्तव्य लगता है। इस विषय पर जितनी भी जानकारी आप दे सकें, क्या आप कृपया मुझे वो जानकारी देंगे?
रा
हम रा हैं। इकाई, मन/शरीर/आत्मा समूह, गैंडाल्फ़, जो तीसरी घनत्वता में कटाई योग्य हो गया है, उसी प्रकार के मानसिक आक्रमण के प्रति खुला है जिसके प्रति आप स्वयं भी संवेदनशील हैं। इसलिए, छवियों और स्वप्नों की प्रक्रिया के माध्यम से, यह संभावित रूप से संभव है कि इस मन/शरीर/आत्मा समूह को नकारात्मक अवधारणाएँ प्रस्तुत की जा सकती हैं, जिनके परिणामस्वरूप हानिकारक प्रभाव उत्पन्न होने की संभावना रहती है। इकाई, फेयरचाइल्ड, यद्यपि निवेश के माध्यम से कटाई योग्य है, फिर भी सचेत समर्पण की विकृति में मन समूह की सक्रियता के अभाव के कारण उतनी अधिक मात्रा में आक्रमण के प्रति संवेदनशील नहीं है।
इन इकाइयों की सुरक्षा के लिए हम दो संभावनाएँ सुझा सकते हैं। पहला, ध्यान के माध्यम से रोशनी का कवच धारण करना। दूसरा, उन छोटे रिचुअल वाक्यों को दोहराना जिन्हें यह उपकरण उस धार्मिक संस्था से जानती है जो इस उपकरण के लिए आध्यात्मिक एकता को विकृत करती है। इस उपकरण का ज्ञान पर्याप्त होगा। यह इसलिए सहायक होगा क्योंकि इन रिचुअल वाक्यों से परिचित अनेक देह-रहित सत्ताएँ भी सचेत हो जाती हैं। इन इकाइयों की ओर से होने वाली गतिविधि के समय ध्यान उपयुक्त है। इन रिचुअल को अभी से लेकर सुरक्षित वापसी तक सुविधाजनक अंतरालों पर प्रभावी रूप से दोहराया जा सकता है।
46.3प्रश्नकर्ता
मैं इन रिचुअल वाक्यों से परिचित नहीं हूँ। यदि यह साधन उनसे परिचित है तो आपको इसका जवाब देने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन आप किन वाक्यों की बात कर रहे हैं?
रा
[मौन। रा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।]
46.4प्रश्नकर्ता
मेरा अनुमान है कि यह उपकरण इससे परिचित है?
रा
हम रा हैं। यह सही है।
46.5प्रश्नकर्ता
क्या आप मुझे गैंडाल्फ़ के पैर पर मौजूद उस छोटी गाँठ के बारे में कुछ बता सकते हैं, यह किस कारण से हुई है और क्या यह उसके लिए कोई खतरा है?
रा
हम रा हैं। ऐसी गाँठों के कारण पर पहले ही चर्चा की जा चुकी है। क्रोध को बार-बार उत्पन्न करने वाली उत्तेजनाओं के अभाव के कारण शारीरिक शरीर समूह के लिए खतरा बहुत कम है।
46.6प्रश्नकर्ता
इस समय मैं यह पूछना चाहूँगा कि क्या उपकरण की कम जीवन शक्ति के कारण हमें इस सत्र को समाप्त कर देना चाहिए, या फिर यह बात बेमतलब है क्योंकि इस सत्र के प्रति समर्पण पहले ही किया जा चुका है?
रा
हम रा हैं। बाद वाला सही है। आप आगे बढ़ सकते हैं। हम इस उपकरण की जीवन ऊर्जा पर नज़र रखेंगे।
46.7प्रश्नकर्ता
मैं केवल यह सोच रहा था, कि यदि कोई इकाई स्वयं-की-सेवा के मार्ग की ओर ध्रुवीकृत होती है, तो क्या क्रोध का वही शारीरिक प्रभाव होगा जैसा कि वह दूसरों-की-सेवा के मार्ग की ओर ध्रुवीकृत इकाई को प्रभावित करता है? क्या वह भी कैंसर उत्पन्न करेगा, या यह केवल सकारात्मक रूप से ध्रुवीकृत इकाई में कार्य करने वाला एक उत्प्रेरक संबंधी प्रभाव है?
रा
हम रा हैं। उत्प्रेरक संबंधी तरीकें किसी मन/शरीर/आत्मा समूह के चुने हुए ध्रुवीकरण पर निर्भर नहीं करते, बल्कि उस इस्तेमाल, या उद्देश्य पर निर्भर करता है, जिसके लिए इस उत्प्रेरण का प्रयोग किया जाता है। इस प्रकार जो इकाई क्रोध के अनुभव का इस्तेमाल सचेत रूप से, चाहे सकारात्मक या नकारात्मक, ध्रुवीकरण के लिए करती है वह उसे शारीरिक उत्प्रेरक के रूप में अनुभव नहीं करती बल्कि उस उत्प्रेरक का इस्तेमाल मानसिक व्यवस्था में करती है।
46.8प्रश्नकर्ता
मैं निश्चित नहीं हूँ कि मैं इसे समझ पाया हूँ। आइए कुछ उदाहरण लेते हैं। यदि कोई इकाई नकारात्मक मार्ग की ओर ध्रुवीकृत हो रही हो और वह क्रोधित हो जाए… आइए उस स्थिति को लेते हैं जिसमें उसे कैंसर विकसित हो जाता है। उसके लिए इसके पीछे का सिद्धांत क्या है?
रा
हम रा हैं। हम आपके सवाल के मुख्य उद्देश्य को समझते हैं और यदि यह आपकी स्वीकृति के अनुकूल हो तो इस विशेष सवाल से कुछ भिन्न रूप में जवाब देंगे।
46.9प्रश्नकर्ता
निश्चित रूप से।
रा
सकारात्मक रूप से ध्रुवीकृत हो रही इकाई क्रोध को पहचानती है। यह इकाई, यदि इस उत्प्रेरक का मानसिक रूप से उपयोग करती है, तो वह अपने भीतर के इस क्रोध को आशीर्वाद देती है और उससे प्रेम करती है। फिर वह इस क्रोध को केवल मन में ही सचेत रूप से तीव्र करती है जब तक कि इस लाल-किरण ऊर्जा की नादानी को समझ न लिया जाए, इसे स्वयं में नादानी के रूप में नहीं, बल्कि ऐसी ऊर्जा के रूप में समझा जाना चाहिए जो ऊर्जा के उपयोग की अनियमितता के कारण आध्यात्मिक अव्यवस्था के अधीन है।
सकारात्मक झुकाव तब इस मानसिक रूप से गहन प्रक्रिया को जारी रखने के लिए इच्छाशक्ति और विश्वास प्रदान करती है जिसमें क्रोध को समझा जाता है, स्वीकार किया जाता है, और मन/शरीर/आत्मा समूह के साथ एकीकृत किया जाता है। इस प्रकार वह अन्य-स्वयं जो क्रोध का विषय था स्वीकार करने, समझने, और सामंजस्य के विषय में रूपांतरित हो जाता है, और यह सब उस महान ऊर्जा का उपयोग करके पुनः एकीकृत किया जाता है जिसकी शुरुआत क्रोध से हुई थी।
नकारात्मक झुकाव वाला मन/शरीर/आत्मा समूह भी इस क्रोध का उपयोग इसी प्रकार सचेत ढंग से करेगा, और क्रोध की दिशाहीन, या अनियमित, ऊर्जा को स्वीकार करने से इंकार कर देगा और इसके स्थान पर, इच्छाशक्ति और विश्वास के माध्यम से, इस ऊर्जा को ऐसे व्यावहारिक साधन में प्रवाहित करेगा जिससे इस भावना के नकारात्मक पहलू को बाहर निकाला जा सके ताकि अन्य-स्वयं पर नियंत्रण प्राप्त किया जा सके या उस स्थिति को नियंत्रित किया जा सके जो क्रोध का कारण बन रही है।
नियंत्रण करना उत्प्रेरक के नकारात्मक ध्रुवीकरण में उपयोग की कुंजी है। स्वीकार करना उत्प्रेरक के सकारात्मक ध्रुवीकरण में उपयोग की कुंजी है। इन दोनों ध्रुवों के बीच इस अनियमित और दिशाहीन ऊर्जा की वह संभावना निहित होती है जो शरीर समूह में उस चीज़ के समान एक रूप उत्पन्न कर सकती है जिसे आप टिश्यू की कैंसरयुक्त वृद्धि कहते हैं।
46.10प्रश्नकर्ता
तो जैसा मैं समझ रहा हूँ आप यह कह रहे हैं कि यदि सकारात्मक रूप से ध्रुवीकृत इकाई अन्य-स्वयं को स्वीकार करने में असफल होती है या यदि नकारात्मक रूप से ध्रुवीकृत इकाई अन्य-स्वयं को नियंत्रित करने में असफल होती है, तो इन दोनों में से कोई भी स्थिति संभवतः, कैंसर का कारण बन सकती है। क्या यह सही है?
रा
हम रा हैं। यह आंशिक रूप से सही है। पहला स्वीकार या नियंत्रण, ध्रुवीकरण के अनुसार, स्वयं का होता है। यदि इकाई को कार्य करना है, तो क्रोध उन अनेक चीज़ों में से एक है, जिसे स्वयं का हिस्सा मानकर स्वीकार और प्रेम किया जाना चाहिए, या स्वयं का हिस्सा मानकर नियंत्रित किया जाना चाहिए।
46.11प्रश्नकर्ता
तो क्या आप यह कह रहे हैं कि यदि नकारात्मक रूप से ध्रुवीकृत या ध्रुवीकृत हो रही इकाई अपने स्वयं के क्रोध को नियंत्रित करने में असमर्थ है, या क्रोध की अवस्था में स्वयं को नियंत्रित नहीं कर पाती है, तो वह संभवतः कैंसर उत्पन्न कर सकती है? क्या यह सही है?
रा
हम रा हैं। यह काफी हद तक सही है। नकारात्मक ध्रुवीकरण में नियंत्रण और दमन की बहुत अधिक आवश्यकता होती है।
46.12प्रश्नकर्ता
किस चीज़ का दमन?
रा
हम रा हैं। मन-समूह की कोई भी विकृति जिसे आप भावनात्मक कह सकते हैं, जो अपने आप में अव्यवस्थित होती है, उसे नकारात्मक झुकाव वाली इकाई के लिए उपयोगी बनने के लिए, पहले दमन करने की आवश्यकता होती है, और फिर उसे व्यवस्थित रूप में उपयोग के लिए सतह पर लाया जाता है। इस प्रकार उदाहरण के लिए, आप पाएंगे, कि नकारात्मक रूप से ध्रुवीकृत इकाइयाँ यौन इच्छा जैसी मूलभूत शारीरिक समूह की आवश्यकताओं को नियंत्रित और दमन करती हैं ताकि जब यौन व्यवहार की अनुमति होती है तब उसके अभ्यास में इच्छाशक्ति का उपयोग अन्य-स्वयं पर स्वयं को अधिक क्षमता से हावी करने के लिए किया जा सके।
46.13प्रश्नकर्ता
तो क्या सकारात्मक झुकाव वाली इकाई, भावना को दबाने का प्रयास करने के बजाय, पहले के संपर्क में बताए अनुसार उस भावना का संतुलन करेगी? क्या यह सही है?
रा
हम रा हैं। यह सही है और एकता का मार्ग दर्शाता है।
46.14प्रश्नकर्ता
तो क्या कैंसर एक सीखने का उत्प्रेरक है जो दोनों ध्रुवों के लिए लगभग समान तरीके से कार्य करता है, लेकिन मान लीजिए, यह सकारात्मक और नकारात्मक, दोनों दिशाओं में ध्रुवीकरण उत्पन्न करने का प्रयास करता है, और यह उस इकाई के झुकाव पर निर्भर करता है जो उत्प्रेरक का अनुभव कर रही है? क्या यह सही है?
रा
हम रा हैं। यह गलत है क्योंकि उत्प्रेरक अचेत होता है और बुद्धिमत्ता के साथ कार्य नहीं करता बल्कि यह, हम कहेंगे, आपके स्थान/समय के आरंभ से पहले उप-लोगोस द्वारा स्थापित सीखने/सीखाने की व्यवस्था का एक भाग है।
46.15प्रश्नकर्ता
ऐसी स्थिति में कैंसर यह सीखने/सिखाने का कार्य कैसे करता है जब इकाई को यह सचेत रूप से कोई ज्ञान नहीं होता कि उसके साथ क्या हो रहा है जब उसमें कैंसर विकसित होता है?
रा
हम रा हैं। कई मामलों में उत्प्रेरक इस्तेमाल में नहीं लाया जाता।
46.16प्रश्नकर्ता
कैंसर के रूप में उत्प्रेरक का उपयोग करने की क्या योजना है?
रा
हम रा हैं। उत्प्रेरक, और समस्त उत्प्रेरक, अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। इस अनुभव को आपकी इस घनत्वता में प्रेम और स्वीकार किया जा सकता है, या इसे नियंत्रित किया जा सकता है। यही दो मार्ग हैं। जब इन दोनों में से कोई भी मार्ग नहीं चुना जाता, तब उत्प्रेरक अपने डिज़ाइन में असफल हो जाता है, और इकाई तब तक आगे बढ़ती रहती है जब तक कोई ऐसा उत्प्रेरक उसे प्रभावित नहीं करता जो उसे स्वीकृति और प्रेम या विभाजन और नियंत्रण की ओर एक झुकाव बनाने के लिए प्रेरित करे। इस उत्प्रेरक के कार्य करने के लिए स्थान/समय की कोई कमी नहीं है।
46.17प्रश्नकर्ता
मैं यह मान रहा हूँ कि उप-लोगोस या लोगोस की योजना चौथे घनत्वता और उससे ऊपर के स्तरों में सकारात्मक और नकारात्मक रूप से ध्रुवीकृत सामूहिक स्मृति समूहों के लिए है। क्या आप मुझे इन दोनों प्रकार के सामूहिक स्मृति समूहों के लिए इस योजना का उद्देश्य बता सकते हैं, हम कहेंगे, कूलॉम्ब के नियम, या नकारात्मक और सकारात्मक विद्युत ध्रुवियता के संदर्भ में, या जिस भी प्रकार से आप समझा सकें?
रा
हम रा हैं। यह उपकरण थकने लगी है। हम आपसे फिर बात करेंगे। इस उपकरण को आगे और हानि पहुँचाए बिना, हम यह संकेत दे सकते हैं, कि आपके साप्ताहिक काल में लगभग दो सत्रों की संभावना है जब तक कि संभावित आक्रमण के ये सप्ताह और अत्यंत कम शारीरिक ऊर्जा की स्थिति समाप्त न हो जाए। हम आपकी निष्ठा की सराहना करते हैं। क्या इस कार्य सत्र के समाप्त होने से पहले कोई छोटा सवाल हैं?
46.18प्रश्नकर्ता
केवल यही कि ऐसा कुछ हो जो हम इस उपकरण को अधिक आरामदायक बनाने या संपर्क को सुधारने के लिए कर सकें?
रा
हम रा हैं। प्रत्येक इस उपकरण का भली-भांति समर्थन कर रहा है, और यह उपकरण अपने उद्देश्य में दृढ़ है। आप कर्तव्यनिष्ठ हैं। सब ठीक है। हम आपको सहायक वस्तुओं की स्थिति और उनकी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई से सावधान करते हैं।
हम रा हैं। हम आपको, हमारे दोस्तों को, एक अनंत रचयिता के प्रेम और रोशनी में छोड़ते हैं। इसलिए, एक अनंत रचयिता की शक्ति और शांति में आनंदित होते हुए आगे बढ़ें। अडोनाई।